Call Anytime

+91-9257019377

हमारे बारें में :- गौशाला दर्शन परिवार आप अभी गौपालकों गौप्रेमीयों का स्वागत करता है | गौशाला दर्शन में आप भारत के विभिन्न राज्यों की गौशालाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | वह गौशालाये जिनकी स्वयं की कोई वेबसाइट नहीं है व जिनको अनुदान की आवश्यकता है वह सभी गौशाला दर्शन परिवार से जुड़ सकती हैं | गौशाला दर्शन उन सभी गौशालाओं को अपने बारे में व्लॉगस लिखने, गौशाला व गौवंश की फोटो अपलोड करने व अनुदान की आवश्यकता हेतु निवेदन करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है |

गौशाला दर्शन "वंदे मातरम दी प्राइड ऑफ नेशन ट्रस्ट" द्वारा संचालित एक मुहिम है जिसके अंतर्गत प्राप्त दानराशि को उन सभी गौशालाओं में गौवंश के पालन पोषण सहायतार्थ भेजा जाता है जिसको अनुदान की विशेष आवश्यकता है दानदाताओं द्वारा दी गयी दान राशि को आयकर धारा 80G व 12A के तहत छूट प्राप्त है |


उद्देश्य :-गौशाला दर्शन पोर्टल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सभी गौशालाओं को एक ही प्लेटफार्म पर लाना है विशेषता: उन गौशालाओं को जिनकी अपनी कोई वेबसाइट नहीं है एवं जिनको अनुदान की आवश्यकता है गौशाला दर्शन सभी गौशालाओं को अपने पोर्टल पर एक स्थान प्रदान करता है | जिसके माध्यम से गौशालाये अपने बारे में जानकारी व्लॉगस लिख सकती है, साथ ही सहायता के लिए अपील कर सकती हैं |


मिशन :- सामान्यतया यह सवाल किया जाता है कि केवल गायों की रक्षा ही क्यों, अन्य पशुओं की रक्षा का क्या ?

ऐसा इसलिए कि गाय अन्य पशुओं की तुलना में मनुष्यों के लिए अधिक उपयोगी है | गाय हमें पौस्टिक दूध देती है, गाय का गोबर ऊर्जा का स्त्रोत है तथा साथ ही जैविक खाद का एक बहुत बड़ा साधन है | इस बढ़ते हुए प्रदूषण में गाय पर्यावरण की सुरक्षा में अत्यंत उपयोगी है | गौशाला दर्शन पोर्टल का मिशन गौवंश का स्वास्थ्य रक्षण व उनका भरण पोषण करना है | गौवंश को आर्थिक मॉडल के रूप में स्थापित करना है |


अपील :- गौशाला दर्शन पोर्टल आप सभी को गौप्रेमीयों का गौशाला दर्शन परिवार से जुड़ने के लिए हार्दिक स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित करता है | आप गौवंश के स्वास्थ्य रक्षण व भरण पोषण के लिए तन मन धन से सहयोग करें | जिससे आने वाले कल का एक बेहतर निर्माण किया जा सके | आपका अमूल्य सहयोग एक बेहतर समाज व बेहतर पर्यावरण के निर्माण में योगदान साबित होगा |


तकनीकी समर्थन :- भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड गौशाला दर्शन पोर्टल पर राज्य की गौशालाओं को जोड़ने, गोबर गैस तंत्र स्थापित करने व गायों के गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार करवाने के तकनीकी सहयोगी हैं। निगम द्वारा यह सभी कार्य गौशाला संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाते हैं।